भौतिक राशि (Physical Quantity) : वे राशियां जिनके पदों में भौतिकी के नियमों को व्यक्त किया जाता है, भौतिक राशियां कहलाती है।
जैसे : समय, द्रव्यमान, लंबाई, कार्य, ऊर्जा, बल आदि।
भौतिक राशियां दो प्रकार की होती हैं, जिनके नाम निम्नलिखित हैं :
1. मूल राशियाँ (Fundamental Quantities) : वे भौतिक राशियां जो एक दूसरे पर निर्भर नहीं करती है, बल्कि पूर्णरूप से स्वतंत्र होती है, मूल राशियां कहलाती हैं।
जैसे : द्रव्यमान, लंबाई, समय, ताप, ज्योति, तीव्रता, विद्युत धारा आदि।
2. व्युत्पन्न राशियाँ (Derived Quantities) : जो भौतिक राशियां मूल राशियों के पदों में व्यक्त की जाती है, वे व्युत्पन्न राशियां कहलाती हैं।
जैसे : वेग, कार्य, बल, ऊर्जा, क्षेत्रफल, घनत्व आदि।