पारिस्थितिकी तंत्र किसे कहते हैं? Paristhitiki Tantra Kise Kahate Hain?
305 views
12 Votes
12 Votes
पारिस्थितिकी तंत्र किसे कहते हैं? Or, Paristhitiki Tantra Kise Kahate Hain? Or, What is Ecosystem in Hindi?

2 Answers

6 Votes
6 Votes
 
Best answer

पारिस्थितिक तंत्र (Ecosystem) : ब्रिटिश पारिस्थितिक शास्त्री ए. जी. टैसले ने सन् 1935 ई. में समुदाय और इसके वातावरण के मिले हुए रूप को एक तंत्र माना, जिसे पारिस्थितिक तंत्र (Paristhitiki Tantra) कहते हैं।

पारिस्थितिक तंत्र मुख्यतः प्रकृति का क्रियात्मक स्वरूप हैं। किसी भी स्थान पर पौधों, जानवरों तथा वातावरण (Environment) में अगर क्रियात्मक सम्पूर्णता मिलती है, तो उसे हम पारिस्थितिक तंत्र कह सकते हैं।

यह अत्यन्त छोटा भी हो सकता है, और बड़ा भी। एक वृक्ष के द्वारा भी पारिस्थितिक तंत्र का निर्माण हो सकता है, क्योंकि इसमें तंत्र के क्रियात्मक गुण है।

वृक्ष, सूर्य के प्रकाश की ऊर्जा (Light Energy) को ग्रहण करके मिट्टी तथा हवा से लिए गये अकार्बनिक तत्त्वों को मिलाकर ऊर्जा से परिपूर्ण जैव रासायनिक पदार्थ बनाते हैं, जिससे प्राथमिक उत्पादन होता है।

उस वृक्ष पर रहने वाले अनेक पक्षी इसकी छाया में बसेरा पाते हैं, और इसके फलों को खाकर अपने शरीर की वृद्धि करते हैं, जिससे द्वितीयक उत्पादन होता है।

कुछ अन्य जन्तु इन चिड़ियों को भी खाते हैं। इस प्रकार पारिस्थितिक तंत्र का एक क्रियात्मक गुण ऊर्जा को ग्रहण करके प्राथमिक उत्पादन करना, इस ऊर्जा के कुछ भाग पौधों के शरीर वृद्धि अथवा श्वसन में इस्तेमाल करना तथा कुछ भाग को शाकाहारी और फिर उसके द्वारा मांसाहारी जानवरों तक पहुँचाता है।

इस ऊर्जा के साथ रासायनिक अकार्बनिक तत्त्व भी वातावरण से पौधों में और उनके द्वारा फिर शाकाहारी और मांसाहारी जानवरों तक कुछ मात्रा में पहुँचते हैं।

कुछ भाग श्वसन द्वारा वातावरण में लौट जाता है, और कुछ भाग मृत्योपन मिट्टी में मिल जाते हैं, तो फिर मिट्टी और वायुमंडल से जीवधारियों में पुनः वापस आता है।

इस प्रकार पदार्थ जीवमंडल (Biosphere) में वातावरण और जीवधारियों के बीच चक्रीकरण करते हैं, परन्तु ऊर्जा सूर्य से आकर अनेक प्राणियों से शरीर से होती हुई अंतरिक्ष में मिल जाती है एवं इसका चक्रीकरण नहीं होता।

0 Votes
0 Votes

पृथ्वी पर किसी भी जगह के पेड़-पौधे तथा जीव-जन्तु अपने भौतिक वातावरण (Physical Environment) से अंतःसंबंधित होते हैं, तथा एक-दूसरे से भी संबंधित होते हैं।

अतः ये तीनों आपस में मिलकर एक तंत्र का निर्माण करते हैं, जिसे पारिस्थितिकी तंत्र (Paristhitiki Tantra) कहते हैं।

मानव (Human) भी इस पारिस्थितिक तंत्र (Ecosystem) का एक अभिन्न अंग है।

RELATED DOUBTS

Chandan Asked Aug 2, 2023
116 views
Chandan Asked Aug 2, 2023
by Chandan
1 Answer
0 Votes
0 Votes
116 Views
1 Answer
6 Votes
6 Votes
119 Views
Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES