वायुमंडल की उत्पत्ति कैसे हुई? Vayumandal Ki Utpati Kaise Hui?
225 views
6 Votes
6 Votes
वायुमंडल की उत्पत्ति कैसे हुई? Vayumandal Ki Utpati Kaise Hui?

1 Answer

0 Votes
0 Votes
 
Best answer

वायुमंडल की उत्पत्ति (Vayumandal Ki Utpati) : पृथ्वी की उत्पत्ति संभवतः 4.5 अरब वर्षों पहले हुई। निर्माण के समय यह अत्यधिक गर्म पिंड के रूप में थी।

तत्पश्चात हजारों वर्षों तक इस पर अत्यधिक मूसलाधार वर्षा होती रही। उस समय इसकी सतह इतनी गर्म थी, कि वर्षा जल तत्क्षण वाष्पीकृत होकर पुनः वायुमंडल में लौट जाता था।

हजारों हजार वर्ष के निरन्तर वर्षा से कालान्तर में इसका तापक्रम घटा और इसके ऊपर स्थित गड्ढों में जल एकत्रित होने से महासाग़रों का निर्माण हुआ।

भारी पदार्थों से पृथ्वी का केन्द्रीय भाग बना तथा हल्के पदार्थों से इसका बाहरी आवरण बना।

उस काल में पृथ्वी के वायुमंडल में मिथेन (CH4 ) तथा अमोनिया (NH3) गैसों के साथ साथ जलवाष्य भी उपस्थित थी। उस समय के वायुमंडल में ऑक्सीजन गैस का स्वतंत्र अस्तित्व नहीं था।

सारा-का-सारा ऑक्सीजन यौगिकों के रूप में भूपर्पटी में विद्यमान था। उसी प्राचीन काल में पृथ्वी के ऊपर जलाशयों में जीवन की उत्पत्ति एवं विकास का प्रारम्भ हुआ। यह कहानी लगभग 3.5 अरब वर्ष पुरानी है।

ये प्रारंभिक जीव अवायवीय (Anaerobe) थे, अर्थात् उन्हें जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं होती थी। आज के जीव जगत में भी कुछ जीवाणु इस प्रकार के हैं।

कालांतर में जैविक विकास के क्रम में हरे पौधों का जन्म हुआ जो वायुमंडल में ऑक्सीजन मुक्त करने लगे। इसी ऑक्सीजन से अभिक्रिया करके वायुमंडल में उपस्थित मिथेन तथा अमोनिया क्रमशः कार्बन-डाई-ऑक्साइड, नाइट्रोजन तथा जल का निर्माण किया।

इसके पश्चात् जैविक विकास क्रम में जन्तुओं की उत्पत्ति हुई। आज के वायुमंडल की रचना लगभग 2 अरब वर्ष पूर्व मानी जाती है।

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES