कॉस्मिक किरणें क्या है? Cosmic Kirnen Kya Hai?
165 views
5 Votes
5 Votes
कॉस्मिक किरणें क्या है? Cosmic Kirnen Kya Hai? Or, What Are Cosmic Rays in Hindi?

1 Answer

2 Votes
2 Votes
 
Best answer

कॉस्मिक किरणें / अन्तरिक्ष किरणें (Cosmic Rays) - अन्तरिक्ष किरणों का अध्ययन मिलिकन नामक वैज्ञानिक ने सन् 1925 ई० में किया था।

इनके अनुसार इन किरणों की उत्पत्ति द्रव्य (Matter) के ऊर्जा में परिवर्तन के कारण होती है।

आइन्सटीन (Einstein's), के अनुसार द्रव्य और ऊर्जा में निम्नलिखित सम्बन्ध है :

E = MC2

यहाँ C प्रकाश का वेग (Speed of Light) है।

एक परमाणु द्रव्यमान इकाई (1.6598x1028 gm.) को पूर्ण रूप से ऊर्जा में परिवर्तित करने पर 931.2 Mev ऊर्जा उत्पन्न होती है।

विश्व के कुछ भागों में में तापमान इतना कम है, कि हाइड्रोजन के परमाणु एक साथ मिलकर पुंज बन जाते हैं, और उपयुक्त परिस्थिति पाकर अत्यधिक भार के परमाणु (हिलीयम) की रचना करते हैं।

फलस्वरूप द्रव्यमान की जो मात्रा लुप्त होती है, वह ऊर्जा में परिवर्तित हो जाती है। यही ऊर्जा अन्तरिक्ष किरण के रूप में में निर्मुक्त होती है। इसमें Atom Nuclei बहुत तेज गति से घूमते रहते हैं।

ऐसा विश्वास है, कि अधिकांश किरणें और सौर मण्डल के बाहर उत्पन्न होती हैं, इनके उद्गम स्थानों में एक सूर्य भी माना गया है।

इन किरणों के Nucleus का परमाणु भार बहुत अधिक होता है। यह किरण जीवन-जन्तुओं के लिए बहुत खतरनाक होती है।

विकिरण (Radiation) : यदि ऊर्जा एक स्थान से दूसरे स्थान तक माध्यम को प्रभावित किये बिना पहुँच जाय तो इस रीति से ऊर्जा के पहुँचने की क्रिया को विकिरण कहा जाता है।

RELATED DOUBTS

1 Answer
5 Votes
5 Votes
79 Views
2 Answers
0 Votes
0 Votes
389 Views
1 Answer
5 Votes
5 Votes
82 Views
Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES