परमाणु बम (Atom Bomb) : सर्वप्रथम जर्मन वैज्ञानिक ओटोहान ने यूरेनियम विखण्डन का सिद्धान्त प्रतिपादित किया और यूरेनियम-235 (U-235) के नाभिकीय विखण्डन (Nuclear Fission) के सिद्धान्त पर परमाणु बम बनाया गया।
इसमें न्यूट्रॉन (Neutrons) के प्रहार से यूरेनियम परमाणु के नाभिक का कृत्रिम विखण्डन किया जाता है।
परमाणु का विखण्डन एक्स किरण (x-ray), गामा किरण (Y-rays) और ऊष्मा विकिरण (Heat Radiation) इत्यादि रूपों में अपरमित ऊर्जा उत्पन्न करता है। इन रूपों में उत्पन्न ऊर्जा दूसरे परमाणु का विखण्डन करती है। इस विखण्डन के फलस्वरूप पुनः और दूसरे परमाणु का विखण्डन होता है। इस प्रकार विखण्डन की एक श्रृंखला (Chain) बन जाती है। यह अभिक्रिया तबतक चलती रहती है, जबतक शेष परमाणुओं का विखण्डन न हो जाय।
सर्वप्रथम इस बम का प्रयोग द्वितीय विश्व युद्ध (Second World War) में अमेरिका ने जापान के नागासाकी और हिरोशिमा नामक दो नगरों पर किया था, और उन्हें पूर्णत: ध्वस्त कर दिया था।