अमीर खुसरो कौन थे? Amir Khusro Kaun The?
277 views
1 Vote
1 Vote
अमीर खुसरो कौन थे? Amir Khusro Kaun The?
User Avatar
by

1 Answer

1 Vote
1 Vote
 
Best answer

अमीर खुसरो भारतीय इतिहास के मध्यकालीन युग के प्रसिद्ध सूफी संत, कवि तथा संगीतज्ञ हुए हैं। महाकवि खुसरो का जन्म उत्तर प्रदेश के एटा जिले के पटियाली गाँव में 1253 ई. में हुआ था।

बीस वर्ष की अल्प आयु में ही खुसरो ने अपना पहला कविता-संग्रह पूरा कर लिया और साथ में संगीत सहित कई विधाओं का विस्तृत ज्ञान अर्जित कर लिया।

यहाँ तक कि खुसरो अपने समय के छः सुल्तानों (खिलजी व तुगलक वंश के बादशाहों) के राजकवि रहे। अमीर खुसरो हिंदवी (वर्तमान खड़ी बोली हिंदी) के साथ-साथ फारसी और अरबी भाषाओं के भी विद्वान् थे तथा फारसी और हिंदवी में काव्य रचनाएँ करते थे।

1284 में 31 वर्ष की आयु में वे पूर्ण रूप से सूफी बन गए तथा प्रसिद्ध सूफी संत निज़ामुद्दीन औलिया के शिष्य बने। कविता के क्षेत्र में अमीर खुसरो ने ग़ज़ल, मसनवी, कसीदा और रुबाई लिखने में विशेष निपुणता प्राप्त की।

संगीत के क्षेत्र में खुसरो ने गज़ल, कव्वाली तथा तराने का श्रीगणेश किया। खुसरो ख्याल के नायक तथा तराने के आविष्कारक थे।

संगीत के क्षेत्र में राग यमन उनकी ही देन है। कहा जाता है कि तबला हज़ारों साल पुराना वाद्य-यंत्र है, किंतु 13वीं शताब्दी में भारतीय कवि तथा संगीतज्ञ अमीर खुसरो ने पखावज के दो टुकड़े करके तबले का आविष्कार किया। वीणा और सारंगी को जोड़कर सितार बनाने का श्रेय भी अमीर खुसरो को ही जाता है।

95 वर्ष की आयु में खुसरो के गुरु महान संत हजरत निजामुद्दीन औलिया चिश्ती की मृत्यु हो गई। उनके विरह ने खुसरो का दिल तोड़ दिया और कुछ दिनों बाद ही तोता ए हिंद खुसरो भी स्वर्ग सिधार गए। खुसरो की कब्र भी दिल्ली में अपने गुरु के मज़ार के समीप है।

User Avatar
by

RELATED DOUBTS

1 Answer
3 Votes
3 Votes
98 Views
XYZ Asked Nov 10, 2021
107 views
XYZ Asked Nov 10, 2021
by XYZ
1 Answer
1 Vote
1 Vote
107 Views
1 Answer
4 Votes
4 Votes
478 Views
1 Answer
4 Votes
4 Votes
75 Views
0 Answers
5 Votes
5 Votes
21 Views
Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES