पॉप संगीत क्या है? Pop Sangeet Kya Hai?
148 views
3 Votes
3 Votes
पॉप संगीत क्या है? Pop Sangeet Kya Hai?
User Avatar
by

1 Answer

1 Vote
1 Vote
 
Best answer

पॉप संगीत व्यावसायिक तौर पर रिकॉर्ड किये गए संगीत के रूप में समझा जाता है। इसमें अपेक्षाकृत छोटे और साधारण गाने शामिल होते हैं और नवीन तकनीक का इस्तेमाल कर मौजूदा धुनों को नए तरीके से पेश किया जाता है।

पॉप म्यूजिक में लोकप्रिय संगीत के अधिकांश रूपों के प्रभाव को देखा जा सकता है। लेकिन एक शैली के तौर पर यह विशेष रूप से रॉक एंड रोल और रॉक स्टाइल के बाद के रूपों से संबंधित है।

इसके प्रसिद्ध कलाकारों में माइकल जैक्सन, मेडोना, ब्रिटनी स्पीयर्स तथा आमतौर पर युवाओं के बाज़ार के अनुकूल और लेडी गागा प्रसिद्ध हैं।

भारतीय संगीत और पॉप म्यूजिक के सम्मिश्रण को इंडीपॉप या हिंदी पॉप भी कहा जाता है। ब्रिटिश-भारतीय फ्यूज़न बैंड मानसून 1981- में सर्वप्रथम इंडीपॉप शब्द को प्रयोग में लाया।

भारत में पॉप संगीत की लोकप्रियता पाकिस्तान की नाज़िया हसन एवं उनके भाई जोहेब हसन की सफलता से शुरू हुई।

1990 के दशक में मेड इन इंडिया (पॉप सॉन्ग) के साथ अलिशा चिनॉय ने प्रसिद्धि पाई तो इंडीपॉप का और भी विस्तार हुआ। इंडीपॉप का वैश्वीकरण 1990 के उत्तरार्द्ध से एक चलन बन गया।

हरिहरण और लेसली लेविस ने फ्यूज़न म्यूजिक में नया प्रयोग अपने एलबम कॉलेनियल कजन्स के साथ किया।

उनके संगीत ने उत्तरी अमेरिका में गैर-निवासी भारतीयों को अभिभूत किया। 1992 के अंत तक इंडीपॉप ने पश्चिमी संसार में अपनी घुसपैठ अच्छी तरह से बना ली थी।

संगीत के महान व्यक्तित्व ए.आर. रहमान ने माइकल जैक्सन के साथ एकम् सत्यम नामक एलबम बनाई और एंड्रयू लॉयड बेबर के साथ एक अन्य एलबम बॉम्बे ड्रीम्स में संगीतबद्ध जुगलबंदी की।

User Avatar
by

RELATED DOUBTS

1 Answer
3 Votes
3 Votes
32 Views
1 Answer
3 Votes
3 Votes
78 Views
1 Answer
2 Votes
2 Votes
480 Views
1 Answer
3 Votes
3 Votes
238 Views
1 Answer
4 Votes
4 Votes
75 Views
1 Answer
4 Votes
4 Votes
32 Views
1 Answer
7 Votes
7 Votes
60 Views
1 Answer
7 Votes
7 Votes
266 Views
1 Answer
4 Votes
4 Votes
151 Views
1 Answer
4 Votes
4 Votes
379 Views
1 Answer
4 Votes
4 Votes
84 Views
1 Answer
3 Votes
3 Votes
85 Views
Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES