खौलते हुए जल (Boiling Water) के सम्पूर्ण ताप का उपयोग अवस्था परिवर्तन, अर्थात् द्रव्य से वाष्प में परिणत होने की क्रिया में होता रहता है।
यह ताप गुप्त हो जाता है, क्योंकि यह केवल द्रव्य के परमाणुओं की औसत स्थितिज ऊर्जा (Potential Energy) में वृद्धि करता है, अणुओं की संक्रमण ऊर्जा (Transitional Energy) को प्रभावित नहीं करता।
तापक्रम वृद्धि अणुओं के संक्रमण ऊर्जा के कारण होता है। यही कारण है, कि थर्मामीटर (Thermometer) के तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होता है।