लंदन (London) में गरीबों के लिए आवास बनवाने के अनेक कारण थे, जिनमें से कुछ निम्नांकित हैं :
1. गरीबों के टेनेमेंट्स, रैनबसेरे और अजनबीघर अस्वास्थ्यकर और खतरनाक थे।
2. इनमें आग लगने का खतरा था, जिससे पूरे शहर को नुकसान हो सकता था।
3. गरीबों की बड़ी संख्या सामाजिक-राजनीतिक उथल-पुथल ला सकती थी।
अतः गरीबों के विद्रोह की आशंका को दबाने के लिए लंदन में श्रमिकों के लिए भी आवासीय योजनाएं बनाई गईं।