भारत में मौसम के अनुकूल फसलों का वर्गीकरण करें। Bharat Ke Mausam Ke Anukul Faslon Ka Vargikaran Karen
34 views
8 Votes
8 Votes
भारत में मौसम के अनुकूल फसलों का वर्गीकरण करें। Bharat Ke Mausam Ke Anukul Faslon Ka Vargikaran Karen. Or, Classify the Seasonal Crops in India in Hindi.

1 Answer

2 Votes
2 Votes
 
Best answer

भारत में मुख्यत: वर्षा, शीत और ग्रीष्म नामक तीन ऋतुएँ होती हैं। इन ऋतुओं में उगायी जाने वाली फसलों को निम्नांकित तीन वर्गों में रखा जाता है :

  • खरीफ फसल (Kharif Fasal) :  यह फसल दक्षिणी-पश्चिमी मौनसून के आगमन के साथ बोयी जाती है, और इसे मौनसून की समाप्ति पर काटी जाती है।

दूसरे शब्दों में, यह कहा जा सकता है, इस प्रकार की फसल जुलाई में लगाई जाती है, और अक्टूबर-नवम्बर में काटी जाती है।

भारत की प्रमुख फसलें धान, ज्वार, बाजरा, मकई, तिल, मूंगफली, अण्डी, कपास, जूट तथा तम्बाकू आदि हैं।

  • रबी फसल (Rabi Fasal) - रबी की फसल शीत ऋतु के आगमन पर अर्थात् अक्टूबर-नवम्बर में लगायी जाती है, और शीत-ऋतु की समाप्ति पर अर्थात् मार्च अप्रैल महीने में काटी जाती है।

भारत की प्रमुख रबी फसलें गेहूँ, चना, जौ, मटर, सरसों, मसूर तथा खेसारी इत्यादि है।

  • जायद फसल (Jayad Fasal) - यह फसल ग्रीष्म काल के आगमन पर अर्थात् मार्च अप्रैल में लगायी जाती है, और इसे मई-जून में काट ली जाती है।

तरबूज, ककड़ी, उड़द, मूंग तथा अन्य ग्रीष्मकालीन सब्जियाँ जायद फसलों की श्रेणी में आती हैं।

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES