भारतीय वनों का वर्गीकरण करें। Bhartiya Vano Ka Vargikaran Karen
122 views
5 Votes
5 Votes
भारतीय वनों का वर्गीकरण करें। Bhartiya Vano Ka Vargikaran Karen. Or, Classify the Indian Forests in Hindi.

1 Answer

2 Votes
2 Votes
 
Best answer

भारत के 747.2 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में वन (Forest) हैं। यहाँ वृक्षों का 45 हजार प्रजातियाँ पाई जाती हैं जिनमें 15 हजार प्रजातियाँ उत्कृष्ट वर्ग में आती हैं।

भारतीय वनों को निम्नांकित वर्गों में रखा जा सकता है :

1. सदाबहार वन (Mangrove Forest) - असम, पश्चिमी घाट, मणिपुर, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के तटीय भाग में पाये जाने वाले वन सदाबहार वन या ऊष्ण आर्द्र वन कहलाते हैं।

इन वनों के पेड़ बहुत घने और 60 मीटर तक ऊँचे होते हैं। इन वनों के मुख्य वृक्षों में रबर, सिनकोना, बाँस तथा में ताड़ आदि आते हैं।

2. मॉनसूनी वन (Monsoons Forest) - इन्हें उष्ण कटिबन्धीय पर्णपाती भी कहा जाता है। इन वनों के मुख्य वृक्ष सखुआ, सागौन, महुआ तथा शीशम आदि हैं।

छोटानागपुर के पठार, दक्षिण के पठार, तराई और भँवर क्षेत्र में स्थित वन मॉनसूनी वन के उदाहरण हैं।

3. पर्वतीय वन (Mountain Forest) - हिमालय के पर्वतीय भागों में पाये जानेवाले वन पर्वतीय वन कहलाते हैं। इन वनों में सिडार, सिल्वरफर, देवदार आदि के वृक्ष पाये जाते हैं।

4. सुन्दर वन (Sundarban) - इन्हें ज्वारीय वन भी कहा जाता है। ये वन डेल्टा प्रदेशों में पाये जाते हैं। इन वनों के मुख्य वृक्ष नारियल, ताड़, सुन्दरी और नैगूथ इत्यादि हैं।

5. कटीले वन तथा झाड़ियाँ - यह वन 50 सेमी. से कम वर्षा वाले क्षेत्र अर्थात् पंजाब, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और दक्षिण पठार के शुष्क भागों में पाये जाते हैं। इन वनों के मुख्य वृक्ष बबूल, नागफनी एवं अन्य कटीलीदार झाड़ियाँ हैं।

RELATED DOUBTS

1 Answer
9 Votes
9 Votes
1.1k Views
Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES