उत्तर के पर्वतीय क्षेत्र पर टिप्पणी लिखें। Uttar Ke Parvatiya Kshetra Par Tippani Likhen
47 views
8 Votes
8 Votes
उत्तर के पर्वतीय क्षेत्र पर टिप्पणी लिखें। Uttar Ke Parvatiya Kshetra Par Tippani Likhen. Or, Write a Note on Northern Hilly Region in Hindi.

1 Answer

2 Votes
2 Votes
 
Best answer

उत्तर का पर्वतीय क्षेत्र (Northern Hilly Region) : इस क्षेत्र में भारत की उत्तरी सीमा पर विश्व का सर्वोच्च पर्वतमाला (Highest Ranges) स्थित है, जिसे हिमालय पर्वतमाला के नाम से जाना जाता है।

पश्चिम से पूर्व फैली इस पर्वतमाला की लम्बाई 2000 किमी०, चौड़ाई 250-400 किमी. और क्षेत्रफल 5,00,000 वर्ग किमी० है।

इस क्षेत्र में काराकोरम, जोजिला, शिपकी, बुर्जिल, माना, नीति, नादूला आदि दर्रें और शिमला, मसूरी, नैनीताल, दार्जिलिंग आदि पहाड़ी नगर स्थित हैं।

हिमालय पर्वतमाला (Himalaya Ranges) से लाभ

  • यह उत्तर में प्राकृतिक पहरेदार का काम करता है।
  • यह उत्तर में आने वाली ठंडी हवाओं को रोकता है, और मॉनसूनी हवा को रोककर भारत में वर्षा (Rain) कराता है।
  • इससे निकलने वाली नदियों (Rivers) में सालों भर पानी रहता है। अत: ये नदियाँ सिंचाई, परिवहन और विद्युत उत्पादन (Power Generation) में सहायक हैं।
  • इसके वनों से इमारती लकड़ियाँ, जड़ी बुटियाँ और विभिन्न प्रकार की औषधियाँ (Medicine) प्राप्त होती हैं।
  • हिमालय पर्वतमाला में कैलाश, अमरनाथ, केदारनाथ, बद्रीनाथ, हरिद्वार अनेक तीर्थस्थल स्थित हैं, जिनका विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक स्थान है।
  • इस क्षेत्र में शिमला, मसूरी, नैनीताल, दार्जिलिंग इत्यादि पहाड़ी नगर स्थित हैं, जो पर्यटन एवं स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यन्त अनुकूल हैं।

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES