भारतीय मुद्रा का निर्माण कब हुआ? Bhartiya Mudra Ka Nirman Kb Hua?
117 views
5 Votes
5 Votes
भारतीय मुद्रा का निर्माण कब हुआ? Bhartiya Mudra Ka Nirman Kb Hua?
User Avatar
by

1 Answer

3 Votes
3 Votes
 
Best answer

प्रारंभ में छोटे राज्य थे जहाँ वस्तु विनिमय अर्थात् एक वस्तु के बदले दूसरी वस्तु का आदान-प्रदान संभव था। परंतु कालांतर में जब बड़े-बड़े राज्यों का निर्माण हुआ तो यह प्रणाली समाप्त होती गई और इस कमी को पूरा करने के लिए मुद्रा को जन्म दिया गया। 

इतिहासकार के.वी.आर.आयंगर का मानना है कि प्राचीन भारत में मुद्राएं राजसत्ता के प्रतीक के रूप में ग्रहण की जाती थी। परंतु प्रारंभ में किस व्यक्ति अथवा संस्था ने इन्हें दिया, यह ज्ञात नहीं है।

अनुमान यह किया जाता है कि व्यापारी वर्ग ने आदान-प्रदान की सुविधा हेतु सर्वप्रथम सिक्के तैयार करवाए।संभवतः प्रारंभ में राज्य इसके प्रति उदासीन थे। परंतु परवर्ती युगों में इस पर राज्य का नियंत्रण स्थापित हो गया था।

कौटिल्य के अर्थशास्त्र से ज्ञात होता है कि मुद्रा निर्माण पर पूर्णतः राज्य का अधिकार था। कुछ विद्वानों का मानना है कि भारत में मुद्राओं का प्रचलन विदेशी प्रभाव का परिणाम है। वही इसे इसी धरती की उपज मानते हैं।

विल्सन और प्रिंसेप जैसे विद्वानों का मानना है कि भारत भूमि पर सिक्के आविर्भाव यूनानी आक्रमण के पश्चात् हुआ। वहीं जॉन एलन उनकी इस अवधारणाको गलत बताते हुए कहते हैं कि 'प्रारम्भिक भारतीय सिक्के जैसे 'कार्षापण' अथवा 'आहत' और यूनानी सिक्कों के मध्य कोई सम्पर्क नहीं था।

User Avatar
by

RELATED DOUBTS

1 Answer
5 Votes
5 Votes
52 Views
Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES