सिक्कों का निर्माण कब हुआ? Sikko Ka Nirman Kb Hua?
53 views
5 Votes
5 Votes
सिक्कों का निर्माण कब हुआ? Sikko Ka Nirman Kb Hua?
User Avatar
by

1 Answer

3 Votes
3 Votes
 
Best answer

सिक्कों के निर्माण के लिए अनेक धातुएं प्रयोग में लाई जाती थीं। इनमें सोना, चाँदी तथा ताँबा प्रमुख धातुएं थीं।

सोना तो भारत में विपुल मात्रा में था। ताँबा भी अयस्क के रूप में प्राप्त होता था। परंतु चांदी बहुत कम मात्रा में उपलब्ध थी इसलिए इसका आयात किया जाता था।

सातवाहन वंश ने मुद्रा निर्माण में एक नया प्रयोग किया उन्होंने मुद्रा निर्माण के लिए सीसे का प्रयोग करना प्रारंभ कर दिया। विद्वान पेरीप्लस का विवरण है कि भारत के लोग सीसे का बाहर से आयात करते थे। 

इतिहासकार प्लिनी ने इसका समर्थन करते हुए कहा है कि हिन्द शासकों ने एक और धातु मुद्रा निर्माण हेतु प्रयुक्त किया जिसे निकिल के नाम से जाना जाता है। कभी-कभी सिक्कों के निर्माण हेतु पोटीन, कांस्य तथा पीतल का भी प्रयोग किया जाता था।

कई बार मुद्रा निर्माण में मिश्रित धातुओं का भी प्रयोग किया जाता था। धातुओं को कठोर बनाने में और गिरती हुई अर्थव्यवस्था के संदर्भ में उपयोग सिक्कों में किया जाने लगा।

पोटीन कई धातुओं के मिश्रण से बनता था इसलिए इसे भ्रष्ट धातु कहा जाता था। कहीं-कहीं लोहे के सिक्के भी प्रचलन में थे। इसके अलावा मुद्रा के रूप में कौड़ियों का प्रचलन भी व्यापक में था।

User Avatar
by

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES