मेटरनिक व्यवस्था का परिचय दीजिए। Metaranik Vyavastha Ka Parichay Dejiye.
58 views
7 Votes
7 Votes
मेटरनिक व्यवस्था का परिचय दीजिए। Metaranik Vyavastha Ka Parichay Dejiye. Or, Introduce the Materonic System.

1 Answer

0 Votes
0 Votes
 
Best answer

मेटरनिक (Materonic) ऑस्ट्रिया का चांसलर था। सन् 1815 ई० का वियना सम्मेलन आयोजित करने में उसकी प्रमुख भूमिका थी।

वह घोर प्रतिक्रियावादी एवं पुरातन व्यवस्था बनाए रखने का समर्थक था। सन् 1848 ई० तक वह यूरोपीय राजनीति को नियंत्रित करता रहा।

उसकी नीति थी - शासन करो और कोई परिवर्तन न होने दो। उसके द्वारा यूरोप में स्थापित व्यवस्था मेटरनिक व्यवस्था कहलाती है।

इसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्रवादी एवं प्रजातंत्रात्मक व्यवस्था को कुचलना एवं पुरातन व्यवस्था को बनाए रखना था।

उसने राष्ट्रवाद और संसदीय प्रणाली को रोकने एवं निरंकुश राजसत्ता को बनाए रखने का प्रयास किया।

क्रांति के सिद्धांतों का प्रसार रोकने के लिए प्रेस पर कठोर प्रतिबंध लगाया गया। विश्वविद्यालय के छात्रों और शिक्षकों पर भी निगरानी रखी गई।

कार्ल्सवाद आज्ञप्तियों द्वारा उदारवाद के प्रचार पर रोक लगा दी गई। इस प्रकार, प्रतिक्रियावादी शासन का दौर आरंभ हुआ।

मेटरनिक के प्रयासों के बावजूद क्रांतिकारी एवं राष्ट्रवादी विचारों का दमन पूर्णतः नहीं हो सका। सन् 1830 ई० में यूरोप के अनेक भागों में क्रांतियाँ हुईं। 

इन क्रांतियों ने मेटरनिक व्यवस्था और उसके वैधता के सिद्धांत को गंभीर चुनौती दी। शीघ्र ही सन् 1848 ई० में ऑस्ट्रिया में हुई क्रांति के फलस्वरूप वह ऑस्ट्रिया छोड़कर लंदन (London) चला गया।

इसके साथ ही मेटरनिक व्यवस्था धराशायी हो गई।और अंततः राष्ट्रवाद और उदारवाद की भावना बलवती गई।

RELATED DOUBTS

1 Answer
4 Votes
4 Votes
51 Views
Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES