1830 की जुलाई क्रांति का विवरण दीजिए। 1830 Ke July Kranti Ka Vivaran Dejiye.
413 views
7 Votes
7 Votes
1830 की जुलाई क्रांति का विवरण दीजिए। 1830 Ke July Kranti Ka Vivaran Dejiye. Or, Give an Account of the July Revolution of 1830.

1 Answer

0 Votes
0 Votes
 
Best answer

1830 की जुलाई क्रांति (July Revolution) के कारण निम्नलिखित थे, जो इस प्रकार हैं :

1. राजा की निरंकुशता : सन् 1824 ई० में चार्ल्स दशम फ्रांस का राजा बना। वह स्वेच्छाचारी और निरंकुश था। वह संवैधानिक राजा के रूप में शासन करने को तैयार नहीं था। उसने कुलीनों, पादरियों और चर्च को विशेषाधिकार दिए। उदारवादियों का दमन किया गया। इससे चार्ल्स का विरोध बढ़ने लगा।

2. पोलिगनेक का प्रधानमंत्री बनना : चार्ल्स ने सन् 1830 ई० में पोलिगनेक को प्रधानमंत्री नियुक्त किया। वह प्रतिक्रियावादी था। उसने लुई 18वें द्वारा स्थापित समान नागरिक संहिता को समाप्त कर दिया।

3. चार आज्ञप्तियाँ : चार्ल्स ने चार आज्ञप्तियाँ पारित किए। इनके अनुसार, प्रेस की स्वतंत्रता समाप्त कर दी गई, प्रतिनिधि सभा भंग कर दी गई, मतदान का अधिकार सीमित कर कुलीनों को लाभ पहुँचाया गया तथा नए चुनाव की घोषणा की गई।

सन् 1830 ई० की जुलाई क्रांति  का स्वरूप निम्नांकित हैं : 

जुलाई 1830 में पेरिस (Paris) की जनता ने विद्रोह कर दिया। विद्रोह का नेतृत्व लफायते ने किया। सैनिक विद्रोह पर नियंत्रण नहीं कर सके।

तीन दिनों तक राजशाही और जनता में संघर्ष होता रहा। बाध्य होकर चार्ल्स गद्दी छोड़कर इंगलैंड (England) चला गया।

सन् 1830 की जुलाई क्रांति (July Revolution) का परिणाम निम्नांकित हैं :

1. चार्ल्स के चले जाने पर फ्रांस में बूर्बो वंश के स्थान पर आर्लेयंस के शासक लुई फिलिप को राजा बनाया गया।

2. संवैधानिक राजतंत्र की स्थापना हुई।

3. उदारवादियों और राष्ट्रवादियों की विजय हुई।

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES