भारतीय संसद के कार्यों एवं अधिकारों को लिखें। Bhartiya Sansad Ke Karyon Evam Adhikaron Ko Likhen
30 views
6 Votes
6 Votes
भारतीय संसद के कार्यों एवं अधिकारों को लिखें। Bhartiya Sansad Ke Karyon Evam Adhikaron Ko Likhen. Or, Write the Rights and Duties of the Indian Parliament in Hindi.

1 Answer

3 Votes
3 Votes
 
Best answer

भारतीय संसद (Indian Parliament) के महत्त्वपूर्ण कार्य तथा अधिकार निम्नांकित हैं :

  1. ससंद संघ सूची, समवर्ती सूची और अन्य विषयों पर कानून बना सकती है। विशेष परिस्थिति में यह राज्य सूची के विषयों पर भी कानून (Law) बनाने का अधिकार रखती है।
  2. संसद मंत्रिपरिषद पर नियन्त्रण रखती है; क्योंकि संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार मंत्रिपरिषद् लोकसभा के प्रति उत्तरदायी होता है। शासन पर नियंत्रण रखने के लिए संसद मंत्रिपरिषद् से प्रश्न पूछ सकती है, उसके विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित कर सकती है, और विधेयकों को अस्वीकृत कर सकती है।
  3. लोकसभा का राष्ट्रीय वित्त पर पूर्ण अधिकार होता है, क्योंकि यही भारतीय जनता का प्रतिनिधि सदन है। कार्य भी वित्त विधेयक केवल लोकसभा में ही प्रस्तावित किया जा सकता है। बजट पारित करने का अधिकार लोकसभा में प्रस्तावित किया जा सकता है। बजट पारित करने का अधिकार लोकसभा को ही है।
  4. भारतीय ससंद संविधान (Constitution) में संशोधन कर सकती है।
  5. संसद के निर्वाचित सदस्य राष्ट्रपति एवं उप-राष्ट्रपति के निर्वाचन में भाग लेते हैं।
  6. संसद का राष्ट्रपति (President) पर महाभियोग लगाने और उच्चतम तथा उच्च न्यायालयों (Supreme Court) के न्यायाधीशों के विरुद्ध अयोग्यता या दुराचार का प्रस्ताव पारित करने का अधिकार है।

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES