हिंदचीन में फ्रांसीसियों द्वारा किए गए सकारात्मक कार्यों की समीक्षा करें। Hindchin Mein Fransesiyon Dwara Ki Gae Sakaratmak Karyon Ke Sameksha Karen.
52 views
5 Votes
5 Votes
हिंदचीन में फ्रांसीसियों द्वारा किए गए सकारात्मक कार्यों की समीक्षा करें। Hindchin Mein Fransesiyon Dwara Ki Gae Sakaratmak Karyon Ke Sameksha Karen. Or, Review the Positive Work Done by the French in Indochina.

1 Answer

1 Vote
1 Vote
 
Best answer

हिंदचीन (Indochina) में फ्रांसीसियों द्वारा किए गए सकारात्मक कार्य निम्नांकित हैं :

1. कृषि का विकास (Development of Agriculture) : कृषि के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण सुधार किए गए। दलदली और जंगली क्षेत्रों में कृषि का विस्तार किया गया।

उत्पादकता बढ़ाने के लिए मेकांग डेल्टा क्षेत्र में नहरों एवं जलधाराओं का निर्माण कर सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इससे धान (Paddy) की खेती का विस्तार हुआ तथा उपज बढ़ गई।

2. संरचनागत विकास (Infrastructural Development) : संरचनागत विकास के लिए अनेक परियोजनाएँ आरंभ की गईं। एक विशाल रेल नेटवर्क द्वारा संपूर्ण हिंदचीन को जोड़ दिया गया।

इससे वियतनाम, चीन, कंबोडिया, थाईलैंड आपस में जुड़ गए। सड़कों का भी जाल बिछा दिया गया तथा बंदरगाहों का विकास किया गया।

3. नई शिक्षा नीति (New Education Policy) : हिंदचीन पर अपना प्रभाव बनाए रखने के लिए नई शिक्षा नीति बनाई गई।

परंपरागत शैक्षणिक व्यवस्था समाप्त कर दी गई। नए फ्रांसीसी स्कूल खोले गए। फ्रांसीसी भाषा में शिक्षा देने की व्यवस्था की गई।

नई पुस्तकें तैयार करवाई गईं जिनमें फ्रांसीसियों का गुणगान किया गया तथा फ्रांसीसी शासन को लाभदायक बतलाया गया।

सन् 1907 ई० में वियतनाम में टोंकिन फ्री स्कूल स्थापित किए गए। इनका उद्देश्य आधुनिकता की शिक्षा देना था।

4. धार्मिक सुधार (Religious Reform) : धार्मिक जीवन पर फ्रांसीसी चीन का प्रभाव समाप्त करना चाहते थे। वियतनाम में चीनी धर्मसुधारक कन्फ्यूशियस की शिक्षाओं का व्यापक प्रभाव था।

फ्रांसीसी इसे समाप्त कर ईसाई धर्म का प्रचार करना चाहते थे। इसके लिए प्रयास आरंभ किए गए।

ईसाई मिशनरियों को सुविधा और संरक्षण दिया गया। फलस्वरूप, ईसाई धर्म का तेजी से प्रचार-प्रसार हुआ।

औपनिवेशिक सरकार के इन कार्यों का मुख्य उद्देश्य फ्रांसीसी हितों की रक्षा करना एवं अभिजात वर्ग का समर्थन प्राप्त करना था।

RELATED DOUBTS

Chandan Asked Aug 7, 2023
81 views
Chandan Asked Aug 7, 2023
by Chandan
1 Answer
0 Votes
0 Votes
81 Views
1 Answer
0 Votes
0 Votes
154 Views
Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES