15 cm फोकस-दूरी का कोई अवतल लेंस किसी बिंब का प्रतिबिंब लेंस से 10 cm की दूरी पर बनाता है। बिंब लेंस से कितनी दूरी पर स्थित है? किरण आरेख खींचिए।
291 views
7 Votes
7 Votes
15 cm फोकस-दूरी का कोई अवतल लेंस किसी बिंब का प्रतिबिंब लेंस से 10 cm की दूरी पर बनाता है। बिंब लेंस से कितनी दूरी पर स्थित है? किरण आरेख खींचिए। Or, A Concave Lens of 15 cm Focus-Distance Forms an Image of an Object at a Distance of 10 cm From the Lens.  At What Distance is the Object Located From the Lens?  Draw a Ray Diagram.

1 Answer

1 Vote
1 Vote
 
Best answer

बिंब की स्थिति — यहाँ अवतल लेंस में f एवं v ऋणात्मक हैं।

यहाँ f = -15 cm, v = -10 cm, u = ?

सूत्र 1/v - 1/u = 1/f के अनुसार,

1/-10 - 1/u = 1/-15

या 1/u = -1/10 + 1/15 = -3 +2/30 = -1/30

चूँकि, u = -30 cm

अतः, बिंब लेंस से 30 cm की दूरी पर रखा गया हैं।

किरण आरेख — गणना के उपरांत निम्नांकित किरण आरेख प्रस्तुत हैं।

बिंब AB के बिंदु A से दो किरणें आरेखित हैं। जो लेंस से गुजरने के बाद पीछे बढ़ाने पर ये A' पर कटती हैं। अत:, A’ प्रतिबिंब है A का। यह काल्पनिक (आभासी) प्रतिबिंब है।

इसी प्रकार AB के प्रत्येक बिंदु का प्रतिबिंब A'B' के प्रत्येक बिंदु के रूप में प्राप्त होता है। अत:, A'B' आभासी, सीधा एवं छोटा प्रतिबिंब है बिंब AB का।

Selected by

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES