राजनीतिक दलों (Political Parties) के चार दोष निम्नलिखित हैं —
1. दलों द्वारा चुनाव के समय झूठे वादे कर जनता को गुमराह किया जाता हैं।
2. दलों द्वारा अपने राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति हेतु काले धन का प्रयोग किया जाता है।
3. दलों द्वारा जातीयता एवं सांप्रदायिकता को प्रोत्साहित किया जाता है।
4. इनमें अनुशासन एवं ठोस सिद्धांतों का अभाव पाया जाता है।