लोकतंत्र (Democracy) की सफलता की चार शर्ते निम्नलिखित हैं—
1. लोकतंत्र में जनता की पूरी आस्था हो।
2. सुशिक्षा, जिससे मनुष्य अपने अधिकार और कर्तव्य का सही ज्ञान प्राप्त कर सके। सुशिक्षित नागरिक ही अपने मताधिकार का सही प्रयोग कर सकते हैं।
3. आर्थिक समानता की स्थापना हो। कहा भी जाता है कि आर्थिक समानता के अभाव में राजनीतिक स्वतंत्रता बेकार है।
4. स्थानीय स्वशासन की स्थापना हो। इससे नागरिकों को राजनीति एवं शासन के कार्यों में भाग लेने का अधिक अवसर मिलता है।