लोकतंत्र (Democracy) का सर्वोत्तम गुण यह है कि इसमें लोगों को गरिमा के साथ रहने का अवसर मिलता है।
प्रत्येक नागरिक की यह हार्दिक इच्छा रहती है कि वह सम्मान के साथ जीवन व्यतीत करे। चूँकि लोकतंत्र में समानता के सिद्धांत का पोषण होता है।
इसलिए इसमें नागरिकों के बीच किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जाता है और सभी सम्मानपूर्ण जीवन बिताने में सक्षम हो पाते हैं।
उल्लेखनीय है कि लोकतंत्र में पुरुषों की भाँति महिलाओं को भी सम्मानपूर्ण जीवन व्यतीत करने का अधिकार है।
नारी सशक्तीकरण के संदर्भ में महिलाओं को भी गरिमापूर्ण जीवन व्यतीत करने के अवसर उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से अनेक कदम उठाए जा रहे हैं।