सामाजिक भेदभाव की उत्पत्ति के अनेक कारण होते हैं। प्रायः प्रत्येक समाज में भिन्न-भिन्न जाति, भाषा, धर्म, क्षेत्र एवं संप्रदाय के लोग रहते हैं।
अतः स्वाभाविक है कि इन सभी कारकों के आधार पर समाज में भेदभाव बना रहता है। परंतु, इन सभी कारणों के अतिरिक्त सामाजिक भेदभाव का सबसे मुख्य कारण जन्म को माना जाता है।
सामाजिक भेदभाव की उत्पत्ति के और भी कई कारण होते हैं, यथा-स्त्री-पुरुष, काले-गोरे, लंबे-नाटे, अमीर-गरीब, कमजोर और शक्तिशाली इत्यादि।
समाज में भिन्न-भिन्न जाति, वर्ग, धर्म, भाषा, क्षेत्र, संप्रदाय के लोग रहते हैं। इन भिन्नताओं के कारण विविधता की उत्पत्ति होती है। अतः, स्पष्ट है कि उपर्युक्त कई कारणों से सामाजिक भेदभाव एवं विविधता की उत्पत्ति होती है।