बेल्जियम में सत्ता में साझेदारी के लिए संविधान में किए गए किन्हीं चार संशोधनों का वर्णन करें।
174 views
5 Votes
5 Votes
बेल्जियम में सत्ता में साझेदारी के लिए संविधान में किए गए किन्हीं चार संशोधनों का वर्णन करें। Or, Describe any Four Amendments Made to the Constitution for Power Sharing in Belgium.

1 Answer

1 Vote
1 Vote
 
Best answer

सत्ता में साझेदारी के लिए अलग-अलग लोकतांत्रिक राज्यों में अलग-अलग तरीके अपनाए जाते रहे हैं। यूरोप के एक छोटे-से लोकतांत्रिक देश बेल्जियम में सत्ता में साझेदारी के प्रश्न को सहज ढंग से सुलझा लिया गया।

इस उद्देश्य से बेल्जियम के संविधान में कुछ संशोधन कर दिए गए हैं, जिनमें मुख्य चार निम्नांकित हैं —

1. संविधान में इस बात का प्रावधान कर दिया गया कि बेल्जियम के डचभाषी एवं फ्रेंचभाषी मंत्रियों की संख्या केंद्र सरकार में बराबर होगी। कुछ विशेष कानून तभी बन सकते हैं जब दोनों भाषाई समूह के सांसदों का बहुमत उनके पक्ष में हो।

2. संघीय व्यवस्था को ही संविधान में अपनाया गया है। संविधान में इस बात को स्पष्ट कर दिया गया है कि राज्य सरकारों की केंद्रीय सरकार की अपेक्षा सत्ता में अधिक साझेदारी होगी। स्पष्ट है कि राज्य सरकारें केंद्रीय सरकार के अधीन नहीं हैं।

3. संविधान द्वारा बेल्जियम की राजधानी ब्रूसेल्स में एक अलग सरकार गठित की गई है। ब्रूसेल्स में फ्रेंचभाषी के बहुसंख्यक होने के बावजूद केंद्र सरकार की तरह ब्रूसेल्स की सरकार में भी समानता के सिद्धांत को गले लगाया गया है।

4. सत्ता में साझेदारी को और भी व्यापक बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार, राज्य सरकार और राजधानी की सरकार के अतिरिक्त एक सामुदायिक सरकार के गठन की भी व्यवस्था की गई है जो संस्कृति, शिक्षा और भाषा के मामले में निर्णय लेती है। अलग-अलग भाषा बोलनेवालों को अपनी सामुदायिक सरकार बनाने का अधिकार दिया गया है, चाहे वे देश के किसी भी भाग में निवास करते हों।

RELATED DOUBTS

1 Answer
4 Votes
4 Votes
26 Views
Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES