चिपको आंदोलन क्या है? Chipko Aandolan Kya Hai?
43 views
7 Votes
7 Votes
चिपको आंदोलन क्या है? Chipko Aandolan Kya Hai? Or, चिपको आंदोलन क्या है? अगर आपके आसपास के किसी पेड़ को कोई काटता है, तो आप क्या करेंगे?

1 Answer

1 Vote
1 Vote
 
Best answer

चिपको आंदोलन वर्तमान उत्तराखंड (Uttarakhand) के गढ़वाल में किया गया आंदोलन है।

उत्तराखंड में वन विभाग (Forest Department) के अधिकारियों ने व्यवसायियों को अपने व्यवसाय के लिए वन के भूखंड आवंटित कर उन्हें पेड़ काटने की इजाजत दे दी थी, जबकि स्थानीय लोगों को ऐसा करने से मनाही कर दी गई थी।

इसके विरोध में निकट के गाँववालों ने आंदोलन कर दिया कि व्यावसायिक आधार पर पेड़ों की कटाई का कोई औचित्य नहीं है।

इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों (खासकर महिलाओं) ने एक अनूठा तरीका अपनाया। वे पेड़ों को काटने से पहले ही उनसे चिपक जाते थे जिससे पेड़ की कटाई संभव नहीं हो सके।

इसी कारण इस आंदोलन का नाम चिपको आंदोलन पड़ा। इस आंदोलन में पेड़ों की कटाई को रोकने के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने कृषि-कार्य के औजार के निर्माण हेतु अंगू नामक पेड़ की कटाई की इजाजत भी माँगी।

जिसे वन के अधिकारियों द्वारा अस्वीकृत कर दिया गया। इस आंदोलन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ गई। स्थानीय लोगों ने इस आंदोलन को जनसंघर्ष का रूप दे दिया।

फलस्वरूप, सरकार को झुकने के लिए बाध्य होना पड़ा। सरकार द्वारा 15 वर्षों के लिए हिमालयी क्षेत्रों में वनों की कटाई पर रोक लगा दी गई।

यदि हमारे आसपास भी कोई पेड़ों की कटाई का प्रयास करता है, तो पहले हम पेड़ों की उपयोगिता से उसे अवगत कराने का प्रयास करेंगे।

फिर, कुछ लोग पेड़ों से चिपकने का प्रयास करेंगे जिससे उसकी कटाई में बाधा उपस्थित हो। इससे भी यदि बात नहीं बनती हो, तो संबंधित वन अधिकारी या उच्चाधिकारी से शिकायत कर कानूनन उसे रोकने का प्रयास करेंगे।

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES