अफ्रीका महाद्वीप (Africa Continent) से कर्क रेखा (Tropic of Cancer), मकर रेखा (Tropic of Capricorn) और भूमध्य रेखा (Equator) गुजरती है ।
संक्रांति (Solstice) : सूर्य के उत्तरायण और दक्षिणायन की सीमा को संक्रांति कहते हैं।
कर्क संक्रांति 21 जून को सूर्य कर्क रेखा (23°N) पर लम्बवत् होता है, उसे कर्क संक्रांति कहते हैं।
21 जून को उत्तरी गोलार्द्ध में सबसे बड़ा दिन होता है।
मकर संक्रांति : 22 दिसम्बर को सूर्य मकर रेखा पर लम्बवत् होता है।
मकर संक्रांति को दक्षिणी गोलार्द्ध में सबसे बड़ा दिन होता है।
विषुव (Equinox) : जब सूर्य विषुवत रेखा पर लम्बवत् पड़ता है सर्वत्र दिन एवं रात बराबर होता है।