Semi Vowel (अर्द्धस्वर) : वह अक्षर जिसका गुण Vowel का हो पर काम Consonant का हो, सेमी वॉवेल कहलाता हैं।
Definition of Semi Vowel in English : A semi vowel is a letter which has a vowel quality but consonant function.
Semi Vowel दो है, जो इस प्रकार हैं — w, y.
- जब w या y किसी शब्द के अन्त और बीच में आते हैं और उनका उच्चारण एवं प्रयोग vowel की तरह होता हैं तो वे वॉवेल हो जाते हैं।
जैसे : baby, try, cry इत्यादि शब्दों में y = i का काम करता हैं इसलिए vowel हैं। इसी तरह two में w का प्रयोग एवं उच्चारण vowel की तरह हुआ हैं।
- W और Y जब शब्द के शुरू में आते हैं और अपने अस्तित्व की घोषणा करते हैं तो वे Consonant होते हैं।
जैसे : war, women, yellow. इन शब्दों में w और y का अपना अस्तित्व हैं तथा उच्चारण consonant के जैसा होता है, इसलिए Consonant हैं।