भारत का प्रथम उच्च न्यायालय (High Court), कलकत्ता (Calcutta) में स्थापित हुआ। इण्डियन हाई कोर्ट एक्ट-1861 (Indian High Court Act-1861) ई० में लाया गया। इण्डियन हाई कोर्ट एक्ट के द्वारा कलकत्ता (Calcutta), बॉम्बे (Bombay) और मद्रास (Madras) में एक-एक उच्च न्यायालय की स्थापना किया गया।
- रेग्यूलेटिंग एक्ट-1773 के अधीन 1774 में कलकत्ता में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की स्थापना किया गया था।
- कलकत्ता सुप्रीम कोर्ट के प्रथम मुख्य न्यायाधीश एलिजाह इम्पे थे।
- भारत का सबसे बड़ा हाईकोर्ट इलाहाबाद होईकोर्ट है।
- अक्टूबर 1937 ई० में भारत में फेडरल कोर्ट की स्थापना किया गया।
- वर्तमान में भारत में 25 उच्च न्यायालय है।
- भारतीय संविधान के अनुच्छेद-231 में यह प्रावधान किया गया है कि दो या दो से अधिक राज्यों के लिए भी एक उच्च न्यायालय हो सकता है।