अकबर (Akbar) , ऐसा मुस्लिम शासक था जिसने तीर्थ यात्रा कर (Pilgrimage Tax) को समाप्त कर दिया था ।
मुगल शासन व्यवस्था को स्थापित करने का श्रेय अकबर को ही है। उसकी केंद्रीय शासन व्यवस्था तथा बादशाह के पद और अधिकारों एवं कर्तव्यों की व्याख्या, उसका प्रांतीय शासन, उसकी लगान व्यवस्था, उसकी मुद्रा व्यवस्था, उसकी मनसबदारी व्यवस्था आदि सभी को उसके समय में सफलता प्राप्त हुई और वह उसके उत्तराधिकारियों के लिए आधार-स्वरूप बनीं।
अकबर प्रथम मुस्लिम शासक था, जिसने हिंदू और मुसलमानों को निकट लाने का प्रयास किया। अपनी उदार धार्मिक नीति के अंतर्गत उसने 1562 ई. में दास प्रथा, 1563 ई. में तीर्थयात्रा कर तथा 1564 ई. में जजिया कर को समाप्त कर दिया।
अपने सामाजिक सुधार के अंतर्गत उसने बाल विवाह एवं सती प्रथा को रोकने का प्रयत्न किया। अतः अकबर की लोकप्रियता के कारणों में उपरोक्त चारों बिंदुओं को सम्मिलित किया जाता है।