पृथ्वी के बहुत बड़े भाग पर जल पाया जाता है, जिसे जलमंडल कहा जाता है। जलमंडल में जल की सभी अवस्थाएँ; जैसे बर्फ, जल एवं जलवाष्प सम्मिलित हैं।
पृथ्वी को नीला ग्रह कहा जाता है। पृथ्वी का 71 प्रतिशत भाग जल तथा 29 प्रतिशत भाग स्थल है। जलमंडल में जल के सभी रूप उपस्थित हैं।
इसमें महासागर एवं नदियाँ, झीलें, हिमनदियाँ भूमिगत जल तथा वायुमंडल की जलवाष्य सभी सम्मिलित हैं। पृथ्वी पर पाए जाने वाले जल का 97 प्रतिशत से अधिक भाग महासागरों में पाया जाता है।