कैप्रोलैक्टम (Caprolactam) एक पॉलीमर नहीं है। अतः विकल्प (3) सही उत्तर होगा।
कैप्रोलैक्टम एक कार्बनिक यौगिक है, जिसका सूत्र C6H11NO होता है। यह एक मोनोमर है। यह नायलॉन के उत्पादन के लिए कच्चे माल के रूप में प्रयोग किया जाता है।
- नायलॉन (Nylon) एक सिंथेटिक थर्मोप्लास्टिक है जो रैखिक पॉलिमाइड है। इसका अविष्कार 1935 ई० में डॉ० वालेस कैरोथर्स ने किया था। यह मानव द्वारा संश्लिष्ट किया गया पहला रेशा है। इसका प्रयोग जाल, रस्सी, टायर, पेराशूट इत्यादि बनाने में किया जाता है।
- टेफ्लोन (Teflon), टेट्राफ्लोरोएथिलीन का उच्च बहुलक है। रासायनिक रूप से यह निष्क्रिय व ऊष्मा प्रतिरोधी बहुलक है। इसका प्रयोग खाना पकाने के बर्तन (Non-stick Pan) जैसे– तवा, कड़ाही आदि में होता है। इसका पृष्ठ या सतह काफी चिकना होता है।
- पॉलीस्टाइरीन (Polystyrene), स्टाइरीन (C8H8) का बहुलक है। इसका प्रयोग—इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, डिब्बे, खिलौने, कंघी आदि में किया जाता है।