1857 की क्रांति के दमन के पश्चात 1 नवंबर, 1858 को महारानी विक्टोरिया (Queen Victoria) ने भारतीय प्रशासन को ब्रिटिश ताज (British Crown) के नियंत्रण में लेने की घोषणा की।
इस घोषणा के बाद भारत में कंपनी के शासन को समाप्त कर भारत को सीधे ब्रिटिश क्राउन के अधीन कर दिया गया। एक भारत मंत्री या सचिव तथा 15 सदस्यों वाली इंडियन काउंसिल की स्थापना की गई।
तत्कालीन गवर्नर जनरल लॉर्ड कैनिंग को ही भारत का प्रथम वायसराय बनाया गया।