स्वामी विवेकानन्द ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की 1897 ई. में की थी ।
स्वामी विवेकानन्द दक्षिणेश्वर के स्वामी कहे जाने वाले रामकृष्ण परमहंस के परम् शिष्य थे। उनके बचपन का नाम नरेन्द्रनाथ दत्त था। आगे चलकर वे स्वामी विवेकानन्द (1863-1902 ई.) के नाम से प्रसिद्ध हुए।
उन्होंने रामकृष्ण के संदेश को विश्व में फैलाया। रामकृष्ण मिशन के सिद्धांतों का आधार वेदान्त दर्शन है। मिशन मनुष्य की सेवा को ईश्वर की सेवा मानता है, क्योंकि मनुष्य की आत्मा में परमात्मा का अंश है।