22 अगस्त, 1907 को जर्मनी के स्टुटगार्ट में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सोशलिस्ट सम्मेलन (International Socialist Conference) में मैडम कामा (Madam Cama) भारतीय स्वाधीनता का झंडा सर्वप्रथम फहराया। यहां फहराया गया यह झंडा कलकत्ता झंडे (Calcutta Flag) का परिवर्तित रूप था। इन्हें भारतीय क्रांति की मां (मदर ऑफ इंडियन रिवोल्युशनरी) कहा जाता है।
मैडम कामा (Madam Cama) का जन्म 24 सितंबर, 1861 को हुआ था। उनके माता-पिता (Parents) पारसी थे।
सोराबजी प्रेमजी पटेल उनके पिता थे। उनका विवाह रुस्तम के.आर. कामा (Rustam K.R Cama) से हुआ, जो वकील और सामाजिक कार्यकर्ता थे।
मैडम कामा ने राष्ट्रीय आंदोलन के महान अग्रणी भारतीय नेता दादाभाई नौरोजी की निजी सचिव के रूप में सेवा की। बाद में वे कुछ देशभक्त विद्यार्थियों एवं यूरोपियन बौद्धिक लोगों के संपर्क में आकर स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ गईं।