पाल राजवंश (Pala Dynasty) का संस्थापक गोपाल (Gopal) था। उन्होंने 750 ई. में पाल वंश की स्थापना की। गोपाल ने 750 से 770 ई. तक शासन किया था।
गोपाल का पुत्र धर्मपाल (Dharmapal) इस वंश का पहला महान शासक हुआ।
गोपाल बौद्ध धर्म के अनुयायी थे और उनके द्वारा ही ओदंतपुरी विश्वविद्यालय (Odantpuri University) की स्थापना करवाई गई थी।
धर्मपाल के द्वारा विक्रमशिला विश्वविद्यालय (Vikramshila University) का निर्माण करवाया गया था जो बौद्ध धर्म की शिक्षा का प्रमुख केंद्र था।
पाल वंश का अंतिम राजा गोविन्द पाल (Govind Pala) को माना जाता है।