जीवद्रव्य का 99% भाग निम्न चार तत्वों से मिलकर बना होता है, जिनके नाम निम्नांकित हैं —
- ऑक्सीजन (76%)
- कार्बन (10.5%)
- हाइड्रोजन (10%)
- नाइट्रोजन (2.5% )
जीवद्रव्य का लगभग 80% भाग जल होता है। जीवद्रव्य में अकार्बनिक एवं कार्बनिक यौगिकों का अनुपात 81:19 का होता है।
जीवद्रव्य का नामकरण पुरकिंजे (Purkenje) के द्वारा सन् 1839 ई. में किया गया। यह एक तरल गाढ़ा रंगहीन, पारभासी, लसलसा, वजनयुक्त पदार्थ है।
जीव की सारी जैविक कियाएँ इसी के द्वारा होती है। इसीलिए जीवद्रव्य (Protoplasm) को जीवन का भौतिक आधार कहते हैं।