सूर्य और चंद्रमा द्वारा गुरूत्वाकर्षण के माध्यम से पृथ्वी को एक ही दिशा में खींचने के कारण बृहत् ज्वार भाटा (Spring tides) उत्पन्न होता है।
जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी तीनों एक ही सीध में होती है, तो सागर जल अन्य दिनों की अपेक्षा 20% अधिक ऊपर उठती है, जिसे उच्च ज्वार या बृहत् ज्वार या सिझिगी कहते हैं।
उच्च ज्वार की स्थिति महीने में दो बार होती है– पूर्णिमा और अमावस्या को।
पूर्णिमा के अपेक्षा अमावस्या को ज्यादा शक्तिशाली ज्वार उत्पन्न होता है।
विश्व में सबसे ऊँचा ज्वार कनाडा के फैण्डी की खाड़ी में आती है।
जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी तीनों समकोण पर होती है, तो निम्न ज्वार (Neap Tide) उत्पन्न होता है।
- प्रगामी तरंग सिद्धांत का प्रतिपादन विलियम हेवेल ने किया था।
- स्थावर तरंग सिद्धांत का प्रतिपादन हेरिश नामक वैज्ञानिक ने किया था।