किसी भी स्थिर या गतिशील वस्तु (Moving Object) की स्थिति और दिशा में तब तक कोई परिवर्तन नहीं होता जब तक उस पर कोई वाह्य बल (External Force) सक्रिय न हो। यह न्यूटन का प्रथम नियम (Newton's First Law) है। अतः उपरोक्त दिए गए विकल्पों में से विकल्प (A) सही उत्तर होगा।
- किसी वस्तु के संवेग परिवर्तन की दर उस पर लगाए गए बल के समानुपाती होता है, तथा परिवर्तन उसी दिशा में होता है, जिस दिशा में बल क्रियाशील होता है। इसे न्यूटन का द्वितीय नियम कहते हैं।
- प्रत्येक क्रिया के बराबर और विपरीत प्रतिक्रिया होती है, तथा यह दो भिन्न पिण्डों पर कार्य करती है।इसे न्यूटन का तृतीय नियम कहते हैं।
जैसे — नाव से किनारे पर कूदने से नाव का पीछे हट जाना। बन्दूक से गोली निकलने पर बंदूक का पीछे की ओर धक्का देना। घोड़े के द्वारा गाड़ी को खींचना