पूर्णतया काले पिण्ड की अवशोषण शक्ति (Absorption Power) 1 होती है।
पूर्ण कृष्ण पिंड (Full Black Body) : यदि कोई वस्तु स्वयं पर आपतित सम्पूर्ण विकिरणों को अवशोषित कर लेती है तो उस वस्तु को पूर्ण कृष्ण पिण्ड कहते हैं।
- कृष्ण पिंड से उत्सर्जित विकिरण को कृष्ण विकिरण कहते हैं। काला कार्बन (काजल) लगभग कृष्ण पिंड के ही समान है।
- पृथ्वी विकिरण विधि द्वारा ऊष्मा प्राप्त करती है और गर्म होती है। विकिरण विधि में ऊष्मा संचरण के लिए माध्यम की आवश्यकता नहीं होती है।