हिमोग्लोबिन लाल रुधिर कोशिका में पाया जाता है जो कि एक जटिल कार्बनिक पदार्थ होता है। यह हीम नामक अणु एवं ग्लोबिन नामक प्रोटीन का बना होता है। हीम अणु के केंद्रक में लोहा पाया जाता है जो स्वसन गैसों के साथ अभिक्रिया कर अस्थाई योगिक का निर्माण करता है जिस कारण यह श्वसन गैसों की परिवहन में सहायक होता है, इसलिए हिमोग्लोबिन को ऑक्सीवाहक भी कहा जाता है। इस प्रकार यह मानव शरीर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।