कार्बोजेन (Carbogen), कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) और ऑक्सीजन (O2) का मिश्रण है। कार्बोजेन को मेडुना का मिश्रण भी कहा जाता है। इसके आविष्कारक लेडिस्लास मेडुना के नाम पर ही इसे मेडुना का मिश्रण कहा जाता है।
मेडुना के मूल फॉर्मूले में 30% कार्बन डाईऑक्साइ और 70% ऑक्सीजन थी लेकिन कार्बोजेन शब्द का प्रयोग 1.5% से 50% कार्बन डाइऑक्साइड युक्त किसी भी दो गैसों के मिश्रण के लिए किया जा सकता है।
- कार्बोजेन का उपयोग कृत्रिम श्वसन के रूप में किया जाता है।
- निमोनिया के रोगियों को कार्बोजेन दिया जाता है।
- कार्बन-डाई-ऑक्साइड (CO2) रंगहीन तथा गंधहीन गैस है। वायुमंडल में इसकी मात्रा 0.03% है। यह अम्लीय प्रकृति का होता है।