ब्रिटेन में 26 जुलाई, 1945 को एटली के नेतृत्व में ब्रिटिश मंत्रिमंडल ने सत्ता ग्रहण की। नौसेना विद्रोह के एक दिन बाद 1 फरवरी, 1946 को भारत सचिव लॉर्ड पैंथिक लॉरेंस ने भारत में संवैधानिक सुधारों के लिए एक शिष्टमंडल भेजने का निर्णय लिया। कैबिनेट मिशन नामक यह शिष्टमंडल 24 मार्च, 1946 को दिल्ली आया।
इसके अध्यक्ष भारत मंत्री लॉर्ड पैंथिक लॉरेंस (Lord anthic Lawrence) थे तथा अन्य दो सदस्यों में स्टैफोर्ड क्रिप्स तथा ए.वी. अलेक्जेण्डर थे।