नासा का न्यू होराइजन्स मिशन (New Horizons Mission) कुइपर बेल्ट के अल्टिमा थुले पिंड से संबंधित है। नासा का न्यू होराइजन्स अंतरिक्ष यान कुइपर बेल्ट (Kuiper Belt) में स्थित बर्फीले पिंड अल्टिमा थुले पिंड के सामने से उड़ान भरेगा।
कुइपर बेल्ट को एजवर्थ-कुइपर बेल्ट के रूप में भी जाना जाता है। अल्टिमा थुले, प्लूटो से 1.6 बिलियन किलोमीटर और पृथ्वी से 6.4 बिलियन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
- यह अंतरिक्ष यान अल्टिमा थुले के 3,500 किलोमीटर के दायरे में उड़ान भरेगा।
- इस कुइपर बेल्ट पिंड को वर्ष 2014 में हबल अंतरिक्ष दूरबीन द्वारा खोजा गया था।
- अल्टिमा थुले किसी अंतरिक्ष यान द्वारा निरीक्षण किया जाने वाला अब तक का सबसे दूर स्थित पिंड होगा।
- अल्टिमा थुले से 4.5 बिलियन वर्ष पहले सौर मंडल की उत्पत्ति के संबंध में सूचनाएँ प्राप्त हो सकेंगी।
- NASA (National Aeronautics and Space Administration) एक अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी है। इसकी स्थापना 29 जुलाई, 1958 ई० को हुई थी।
प्रमुख देश एवं उनके अंतरिक्ष एजेंसी —
देश |
अंतरिक्ष एजेंसी |
भारत |
ISRO |
जापान |
JAXA |
फ्रांस |
CNES |
चीन |
CNSA |
पाकिस्तान |
SUPARCO |