अयोध्या में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का निर्माण नागर शैली (Nagar Style) में किया जाएगा, नागर शैली उत्तर भारत की मंदिर वास्तुकला शैली है, जिसमें मंदिरों का निर्माण जगती (उत्कीर्ण मंच) पर किया जाता है तथा गर्भगृह, मण्डप एवं शिखर की विशेषताएँ पाई जाती हैं।
नागर शैली का उदाहरण है—देवगढ़ का दशावतार मंदिर, नागर शैली के अतिरिक्त द्रविड़ शैली, जो दक्षिण भारत की मंदिर स्थापत्य शैली है तथा बेसर शैली जो उत्तर तथा दक्षिण भारत के मध्यवर्ती क्षेत्रों में प्रचलित है।
द्रविड़ शैली के उदाहरण— वृहदेश्वर मंदिर, कैलाशेश्वर मंदिर।
बेसर शैली के उदाहरण— वृंदावन का वैष्णव मंदिर।