उत्तर- पश्चिम का पर्वत है? Uttar- Paschim Ka Parvat Hai?
276 views
7 Votes
7 Votes

उत्तर- पश्चिम का पर्वत है? Uttar- Paschim Ka Parvat Hai?

(A) अरावली 

(B) विंध्याचल 

(C) हिंदुकुश 

(D) सतपुड़ा 

1 Answer

3 Votes
3 Votes
 
Best answer

उत्तर- पश्चिम का पर्वत हिंदुकुश है।अतः विकल्प सी(C)  सही उत्तर होगा।

Note :- अरावली श्रेणी (Aravali Range) - यह पश्चिम भारत में 300 किमी. लंबी श्रेणी है, जो उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम दिशा में फैली हुई है। इस श्रेणी का सर्वोच्च शिखर गुरु शिखर है। 

  • विंध्य श्रेणी (Vindhya Range)- यह मध्य भारत में स्थित पर्वत श्रेणी है। यह श्रेणी भौगोलिक रूप से भारतीय उपमहाद्वीप में उत्तरी भारत और दक्षिणी भारत की विभाजक मानी जाती है।
  • सतपुड़ा श्रेणी (Satpuda Range)- यह गुजरात में अरब सागर तट से लेकर पूर्व में महाराष्ट्र मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ तक फैली है।
  • सतपुड़ा के उत्तर और विंध्य श्रेणी के दक्षिण अर्थात दोनों श्रेणियों के मध्य से नर्मदा नदी जबकि ताप्ती नदी सतपुड़ा के दक्षिण से होकर अरब सागर की ओर प्रवाहित होती हैं। दोनों नदियां अरब सागर में एश्चुअरी का निर्माण करती हैं। ​​​​​
  • हिंदुकुश (Hindu kush)- यह पर्वत श्रेणी अफगानिस्तान और पाकिस्तान के उत्तरी-पश्चिमी सीमांत प्रदेश में फैली है।

RELATED DOUBTS

0 Answers
3 Votes
3 Votes
40 Views
1 Answer
6 Votes
6 Votes
1.4k Views
1 Answer
6 Votes
6 Votes
179 Views
Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES