लोकतंत्र को सर्वोत्तम शासन प्रणाली क्यों कहा गया है? इसे तर्कों और तथ्यों से सिद्ध करें। Loktantra Ko Sarvottam Shasan Pranali Kyon Kaha Gaya Hai. Ise Tarkon Aur Tathyon Se Siddh Karen
1,180 views
8 Votes
8 Votes
लोकतंत्र को सर्वोत्तम शासन प्रणाली क्यों कहा गया है? इसे तर्कों और तथ्यों से सिद्ध करें। Loktantra Ko Sarvottam Shasan Pranali Kyon Kaha Gaya Hai. Ise Tarkon Aur Tathyon Se Siddh Karen

1 Answer

0 Votes
0 Votes
 
Best answer

लोकतंत्र (Democracy) को सर्वोत्तम शासन प्रणाली माना जाता है। इस बात की पुष्टि इन तथ्यों से होती है —

  • जनमत का अत्यधिक महत्त्व — यह सर्वविदित है कि लोकतंत्र जनता का, जनता के द्वारा और जनता के लिए शासन है। स्वाभाविक है कि जनमत को इसमें विशेष स्थान मिलना चाहिए। यह एक तथ्य है कि लोकतंत्र में जनता की सामान्य इच्छा के अनुसार ही शासन चलाया जाता है।
  • सचेत नागरिक — लोकतंत्र को सर्वोत्तम शासन प्रणाली कहे जाने का दूसरा तथ्य यह है कि इसके नागरिक सचेत रहते हैं। नागरिकों के बीच राजनीतिक चेतना लोकतंत्र का सबसे बड़ा लक्षण है। जनता स्वयं सरकार बनाती है। स्वाभाविक है कि लोकतंत्र में जनता को शासन-कार्य और चुनाव में भाग लेने के अवसर प्राप्त होते हैं। इससे जनता की दिलचस्पी सार्वजनिक कार्यों में बढ़ जाती है। अतः, राजनीतिक चेतना जनता में अधिक हो जाती है।
  • समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व पर आधृत — लोकतंत्र के तीन मुख्य आधार माने जाते हैं- समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व। लोकतंत्र में नागरिकों के बीच रंग, धर्म, वर्ण, जाति, भाषा, क्षेत्र इत्यादि के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाता। कानून के समक्ष सभी नागरिकों को समानता प्रदान की जाती है। प्रत्येक नागरिक को अनेक स्वतंत्रताएँ— भाषण की, सभा की, मतदान की—दी जाती हैं। लोकतंत्र में बंधुत्व की भावना भी बढ़ती है।
  • नागरिक गुणों का विकास — लोकतंत्र में नागरिकों को व्यक्तित्व के विकास के अधिक अवसर प्रदान किए जाते हैं। इससे लोगों में प्रेम, सहानुभूति, सेवा, स्वार्थत्याग, सहनशीलता जैसे नागरिक गुणों का विकास हो पाता है।
  • लोककल्याण का पोषक — लोकतंत्र में राज्य का स्वरूप लोककल्याणकारी हो जाता है। सभी नागरिकों के कल्याण के लिए उचित कदम उठाए जाते हैं।

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES