भारत में लोकतंत्र कैसे सफल हो सकता है? Bharat Mein Loktantra Kaise Safal Ho Sakat Hai?
492 views
6 Votes
6 Votes
भारत में लोकतंत्र कैसे सफल हो सकता है? Bharat Mein Loktantra Kaise Safal Ho Sakat Hai?

1 Answer

0 Votes
0 Votes
 
Best answer

भारत में लोकतंत्र की सफलता के लिए निम्नांकित आवश्यक शर्ते हैं —

  • जनता की जागरूकता : सजगता प्रजातंत्र का आधार है। जनता की जागरूकता, सतर्कता तथा अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति अभिज्ञता इसकी सफलता की शर्ते हैं।
  • सामंजस्यपूर्ण सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिवेश : भारत में हर क्षेत्र में विषमता वर्तमान है। सामंजस्यपूर्ण समाज और सहमति-आधारित लोकतंत्र की स्थापना के लिए इन्हें दूर करना होगा।
  • अशिक्षा की समाप्ति और नागरिक गुणों का विकास : अशिक्षा की समाप्ति के बिना न तो प्रजातंत्र की कीमत समझी जा सकती है, न ही मताधिकार का सही प्रयोग संभव हो सकता है। शिक्षा के व्यापक प्रसार के द्वारा नागरिक गुणों का विकास किया जा सकता है।
  • लोकतांत्रिक गुणों का विकास : समानता, स्वतंत्रता और भ्रातृत्व जैसे सिद्धांतों की स्थापना करके लोकतंत्र के विकास के मार्ग की बाधाओं को दूर करना होगा।
  • नैतिक मूल्यों की स्थापना : जीवन के हर क्षेत्र में नैतिक मूल्यों को प्रतिष्ठित कर लोकतंत्र को स्वार्थ, द्वेष और अन्य बुराइयों से मुक्त करना होगा।
  • अन्य शर्ते : निष्पक्ष प्रेस, सामाजिक-आर्थिक समानता, बेरोजगारी पर नियंत्रण तथा पंचायती/नगरीय राज व्यवस्था को और मजबूत बनाकर हम लोकतंत्र को सफल बना सकते हैं।

RELATED DOUBTS

1 Answer
7 Votes
7 Votes
174 Views
0 Answers
7 Votes
7 Votes
80 Views
Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES