भारतीय लोकतंत्र के मार्ग में कौन-कौन-सी बाधाएँ हैं? सुधार हेतु आप क्या सुझाव देंगे? Bhartiya Loktantra Ke Marg Mein Kaun-Kaun Si Badhaye Hain? Sudhar Hetu Aap Kya Sujhav Denge?
513 views
6 Votes
6 Votes
भारतीय लोकतंत्र के मार्ग में कौन-कौन-सी बाधाएँ हैं? सुधार हेतु आप क्या सुझाव देंगे? Bhartiya Loktantra Ke Marg Mein Kaun-Kaun Si Badhaye Hain? Sudhar Hetu Aap Kya Sujhav Denge?

1 Answer

0 Votes
0 Votes
 
Best answer

भारतीय लोकतंत्र (Indian Democracy) के मार्ग में निम्नांकित बाधाएँ है—

  • शिक्षा का अभाव : शिक्षा का अभाव भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी बाधा है। भारतीय समाज का एक बड़ा भाग आज भी अशिक्षित है। शिक्षा के अभाव में व्यक्ति अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों को भली प्रकार समझ नहीं पाते। शिक्षा के द्वारा ही वे अपने आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक एवं विविध प्रकार के अधिकारों के प्रति सजग होंगे।
  • निर्धनता : यह भारतीय लोकतंत्र की दूसरी बड़ी बाधा है। यहाँ निर्धनता अपनी चरम सीमा पर है। जिन्हें भरपेट भोजन नहीं मिलता, वे भला वोट के महत्त्व को कैसे समझ पाएँगे? अतः, निर्धन लोगों के लिए चुनाव, मतदान एवं लोकतंत्र का कोई महत्त्व नहीं रह जाता।
  • आपसी भेदभाव : यहाँ की जनता के बीच जाति, धर्म, ऊँच-नीच आदि का गहरा भेदभाव है। यहाँ आए दिन कहीं-न-कहीं सांप्रदायिक हिंसा, लूटपाट एवं मारपीट की घटनाएं घट रही हैं। इससे लोकतंत्र कमजोर होता है। यह लोकतंत्र की राह में बहुत बड़ी बाधा है।
  • जागरूकता का अभाव : भारत में नागरिक गुणों का नितांत अभाव है। आबादी का एक बहुत बड़ा भाग जहाँ गरीब एवं अशिक्षित है, वहाँ के लोगों में जागरूकता का अभाव होना स्वाभाविक है। यही कारण है कि वे अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों को भलीभाँति नहीं समझ पाते हैं। यह लोकतंत्र की सबसे बड़ी बाधा है।

RELATED DOUBTS

0 Answers
7 Votes
7 Votes
85 Views
1 Answer
7 Votes
7 Votes
185 Views
Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES