मुंडा विद्रोह क्या है? Munda Vidroh Kya Hai?
139 views
4 Votes
4 Votes
मुंडा विद्रोह क्या है? Or, Munda Vidroh Kya Hai?

1 Answer

0 Votes
0 Votes
 
Best answer

सन् 1899-1900 में छोटानागपुर में मुंडा आदिवासियों ने उपनिवेशवाद का विरोध किया। इस विद्रोह का नेतृत्व बिरसा मुंडा ने किया।

बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवम्बर 1874 को पलामू जिले के तमाड़ के निकट उलिहातु नामक गाँव में हुआ था।

बचपन से ही वह कुशाग्र बुद्धि का था। उसने आदिवासियों की गरीबी और शोषण पर गहन चिंता व्यक्त की और इसके लिए औपनिवेशिक शासन के भू-राजस्व प्रणाली, न्यायप्रणाली एवं शोषणपूर्ण नीतियों का समर्थन करने वाले जमींदारों के प्रति आक्रोशित हुआ।

उस पर धर्म का भी बहुत प्रभाव था तथा उसे ईश्वर में अटूट विश्वास था। अतः सन् 1895 ई० में उसने अपने आपको ईश्वर का दूत घोषित कर दिया।

धार्मिक आन्दोलन के आधार पर बिरसा मुंडा ने सभी आदिवासियों को हथियार बन्द करना शुरू कर दिया और बिरसा मुंडा उन्हें उनके अधिकारों के प्रति सजग कराया।

मुंडा जाति के साथ-साथ अन्य जनजातियों में भी उसने जागरूकता पैदा की और उन्हें संगठित किया। 25 दिसम्बर सन् 1899 ई० को उसने ईसाई मिशनरियों पर आक्रमण किया।

8 जनवरी सन् 1900 ई० को ब्रिटिश सरकार द्वारा इस विद्रोह को बुरी तरह कुचल दिया गया। 200 पुरुष एवं महिला मारे गए तथा 300 लोग बन्दी बना लिए गए। कई नेताओं को भी गिरफ्तार कर लिया गया। 

बिरसा मुंडा की गिरफ्तारी के लिए सरकार की तरफ से 500 रुपये इनाम की घोषणा की गयी और परिणामस्वरूप 3 मार्च सन् 1900 ई० को बिरसा गिरफ्तार कर लिया गया और राँची जेल में जून में, हैजा से उसकी मृत्यु हो गयी।

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES