हेमचन्द्र (Hemchandra) एक जैन विद्वान थे। अतः विकल्प (4) सही उत्तर होगा।
इनका आविर्भाव बारहवीं शताब्दी में हुआ था। ये गुजरात के चालुक्य शासकों जयसिंह (Jaysingh) तथा कुमारपाल (Kumarpal) के दरबारों में रहे थे। कुमारपाल को जैन धर्म में दीक्षित करने का श्रेय इन्हें ही प्राप्त है। इन्होंने कुमारपाल चरित की रचना की जो सर्वाधिक विख्यात है। इसे द्वयाश्रम महाकाव्य भी कहा गया है। इस ग्रन्थ में मुख्यतः कुमारपाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया है।